Hindi News / ज्यादा देखे जाने वाली खबर / ताजा खबर

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की ई-मेल से मिली धमकी

Article Top Ad

* खालिस्तान नैशनल आर्मी ने भेजी धमकी, मिनी सचिवालय खाली करवा शुरु हुई जांच

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से वीरवार प्रात: मिली। खालिस्तान नैशनल आर्मी की ओर मिली उक्त धमकी ृमें इंजीनियर गुरनाख सिंह रुकन शाहवाला ने धमकी भरे अंदाज में कहा मुख्यमंत्री भगंवत मान का हाल भी बेअंत सिंह वाला होगा। वहीं डीजीपी कार्यलय में भी फ्यूज के साथ बैटरियां तैयार हैं। जहां पर आज या कल धमाका होगा। पंजाब सचिवालय को धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियो ने तुरन्त पंजाब के साथ-साथ हरियाणा सचिवालय भी खाली करवा कर चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता , सीएएसएफ, डॉग स्कवायड ने जांच शुरु कर दी। खबर लिखे जाने तक कोई विस्फोटक व संधिग्ध वस्तु नहीं मिली। सचिवालय के अंदरुनी व बाहरी क्षेत्रों की तलाशी ली जा रही है। वर्मनीय है कि बुधवार को भी चंडीगढ़ के 26 स्कूलों को बम से उड़ाने की इसी धमकी मिली थी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad