Hindi News / भारत

सैंटा क्लाज बेहोश, आप के तीन नेताओ पर दर्ज हुई एफआईआर

Article Top Ad

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बढ़ते पाल्यूषण के चलते कनाट प्लेस में एक्यूआई 376 होने पर साकेंतिक तौर पर सांता क्लाज को बेहोश होते दिखाया। दिल्ली की सडक़ों पर सांता क्लाज के राजनितिक तौर पर इस्तेमाल का संज्ञान लेते हुए एडवोकेट खुशबू जार्ज ने दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता एडवोकेट ने कहा आम आदमी पार्टी ने ईसाई समुदाय के धार्मिक प्रतीक सांता क्लाज का राजनितिक इस्तेमाल कर सियासी पाल्यूशन फैलाया है। जिससे ईसाई समुदाय की धार्मिक भावानएं आहत की है। पुलिस ने दिल्ली की आप इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, बुराड़ी से विधायक संजीव झा और विधायक आजम आदिल खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने की एफआईआर दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के अधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट विडियो में आप नेता सौरभ भारद्वाज खुद बोल कर बता रहे है कि जब सांता क्लाज को एक्यूआई 376 होने का पता चला तो वह बेहोश हो गए।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad