ढाका । कट्टरपंथी ग्रुप इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई। इस दौरान कई मीडिया संस्थानों में आगजनी की खबर है। छह दिनों तक जिंदगी के लिए लड़ने के बाद हादी ने सिंगापुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने हादी की मौत की पुष्टि की। इंकलाब मंच के आधिकारिक फेसबुक पेज ने भी गुरुवार रात इस खबर की घोषणा की।
फरवरी में होने वाले चुनावों में ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र से संभावित निर्दलीय उम्मीदवार हादी को 12 दिसंबर को बिजोयनगर में सबके सामने सिर में गोली मार दी गई।मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हादी पर उस वक्त गोलियां चलाईं, जब वह ढाका के बिजोयनगर के बॉक्स कल्वरट इलाके में रिक्शा से जा रहा था। गंभीर हालत में शरीफ उस्मान हादी को ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से सोमवार को उसे बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था। हादी की मौत की खबर आने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार सुबह गुस्साई भीड़ ने ढाका के कारवां बाजार में बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की बिल्डिंग में आग लगा दी। आग पर काबू पाने के लिए छह फायर ब्रिगेड यूनिट भेजी गईं।
कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, निशाने पर कई मीडिया संसथान
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad