युवती ने काटा ब्वाय-फ्रैंड का प्राइवेट पार्ट, युवक ने की गला घोंट कर युवती की हत्या
लुधियाना। जालंधर बाईपास स्थित दाना मंडी में होटल इंडो-अमेरिकन में शुक्रवार को हुई युवती की हत्या मामले को चंद घंटो में सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान गांव जगीरपुर ते न्यू अमरजीत कॉलोनी निवासी अमित निषाद के रुप में हुई। पुलिस को होटल के कमरे में मृतका रेखा का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। डीसीपी रुपिन्द्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को देर शाम युवक अमित निषाद व युवती रेखा ने होटल में कमरा किराए पर लिया। इस दौरान युती ने अपने ब्वाय फ्रैंड पर शादी के लिए दबाव बनाया। दोनो के बीच हुई तकरार के बाद युवती ने अपने ब्वाय फ्रैंड का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गुस्से में आए युवक के रेखा की गर्दन दबाकर हत्या कर दी। सूचने मिलने पर ंपहुची थाना सलेम टाबरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार बना कर गांव मेहरबान के इलाके से आरोपी अमित निषाद को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार पति से अलग हो चुकी रेखा के 2 बच्चे भी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
