लुधियाना। आम आदमी पार्टी की लुधियाना इकाई ने ईडी की तरफ से कैबिनट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला भाजपा कार्यलय का घेराव किया। भाजपा कार्यलय के बाहर जैसे ही आप ने केन्द्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका तो भाजपा कार्यकर्तओ ने भी आप के खिलाफ जवाबी नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान आमने-सामने हुए आप-भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनो पक्षों के लोगो को मामूली चोटें भी लगी। आम आदमी पार्टी लुधियाना (शहरी) के अध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन जतिन्द्र खंगूड़ा ने भाजपा की तरफ से बदले की भावना से ईडी के माध्यम से की कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा केंद्र सरकार आप्रेशन लोटस के तहत ईडी, सीबीआई का खौफ दिखाकर आम आदमी पार्टी को तोडऩे के प्रयत्न कर रही है। उन्होने कहा आप नेतृत्व भाजपा की धक्केशाही का जवाब ईंट से ईंट बजाकर देगा। रोष प्रर्दशन में कैबिनट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, मेयर इंद्रजीत कौर, विधायक दलजीत भोला ग्रेवाल, कुलवंत सिद्धू व अशोक परशार पप्पी सहित आप के पार्षद , पंंजाब, जिला, ब्लाक स्तरीय पधाधिक्करी भी उपस्थित रहे। दूसरी तरफ भाजपा नेतृत्व ने भी आप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गली-गली में शोर है केजरीवाल चोर…के नारे लगाकर आप के खिलाफ रोष जताया। भाजपा के पंजाब महासचिव अनिल सरीन, प्रवीण बांसल पुषपिन्द्र सिंघल, रजनीश धीमान सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
