अमृतसर। पंजाब सरकार ने अमृतसर में तैनात विजिलेंस के एस.एस.पी लखबीर सिंह को शनिवार को सस्पैंड कर दिया गया। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार लखबीर सिंह को अमृतसर स्थित रणजीत एवेन्यू में 55 करोड़ के टेंडर को लेकर हुए घपले के लगे आरोप के चलते सस्पैंड किया गया है। खबर लिखे जाने तक सरकारी स्तर पर उन्हें सस्पैंड करने के कोई लिखित या मौखिक आदेश जारी नहीं हुए। लखबीर सिंह ने पूर्व मंत्री व अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठीया को आय से अधिक जायदाद बनाने के मामले में गिरफ्तार करने वाली टीम के मुखिया के तौर पर काम किया था।