जालंधर/होशियारपुर । एससीएसटी आयोग पंजाब के चेयरमैन ने जसबीर सिंह गढ़ी ने खुरालगढ़ 31 दिसंबर की रात को आयोजित समागम में दलितो को आम आदमी पार्टी की तरफ आर्कषित करते हुए कहा दलितों को अब नए साल पर सोचना होगा कि उनका अपना कौन है और पराया कौन है। बिना किसी राजनितिक पार्टी का नाम लिए उन्होने कहा आपको वर्ष-2027 में तय करना होगा कि आप उसी राजनितिक पार्टी को वोट दें जो कि उनके हितों की रक्षा के लिए विधानसभा व संसद में आपके हितों की रक्षा के लिए आवाज बुंलद करे। इस दौरान गढ़ी यह कहना भी नहीं भूले की परम्परागत राजनितिज्ञो ने समाज को अनपढ़ता की तरफ धकेला। दलितो पर जबर-जुल्म किए। आम आदमी पार्टी को अप्रत्यक्ष रुप से दलितों की मसीहा बताते हुए गढ़ी ने कहा अब नए वर्ष में पंजाब के किसी भी दलित व पिछड़े वर्ग के नागरिक पर जबर-जुर्म नहीं होने दिया जाएगा। अपने हितों की रक्षा के लिए आपको नई फौज खड़ी करनी होगी। खुरालगढ़ में आयोजित समागम के दौरान गढ़ी ने अप्रत्यक्ष रुप से 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष ेमें मतदान करने की अपील की।