चंडीगढ़। मनीमाजरा में बरसात के चलते एक मकान की छत गिरने से 3 बच्चे मलबे में दब घायल हो गए। घटना के बाद तीनो को इलाज के अस्पताल पंहुचाया गया। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर व दो की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में मकान ्रखस्ता हालत में कई वर्ष पुराना था। पंजाब सहित आस-पास के क्षेत्रों में पिछले 12 घंटे से हो रही मूसलाधार बरसात के चलते उक्त मकान गिर गया। दूसरी चंडीगढ़ के सैक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल की 6 महीने पहले बनी फॉल सीलिंग बरसात के चलते गिर गई। घटना में कोई जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ। इसके अलावा कई स्थानो पर पानी का भराव होने से याताताक बाधित हुआ।