बठिंडा । पंजाब सरकार बठिंडा थर्मल पलांट में बसी 165 एकड़ जमीन में स्थापित कालोनी की बेचने की तैयारी कर ली है। थर्मल प्लांट की बहुकरोड़ी जमीन को बेचने के लिए पंजाब स्टेट पावर. काम के बोर्ड आफ डायरैक्टर ने बेचने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। उक्त कालोनी का निर्माण तत्कालीन पंजाब सरकार ने वर्ष-1972 में किया था। उक्त 165 एकड़ भूमि बठिंडा थर्मव प्लांट की कुल 284 एकड़ जमीन का ही हिस्सा है।
