लुधियाना। शहर के प्रसिद्ध डायग्नोस्टिक सेंटर दीदार हार्ट बीट डायग्नोस्टिक्स की ओर से वूमेन इमेजिंग क्लिनिक के सहयोग से मेगा इंफर्टिलिटी चेक-अप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कैंप रविवार 24 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। कैंप का उद्देश्य बांझपन (इंफर्टिलिटी) से जूझ रहे दंपत्तियों को आधुनिक जांच सुविधाएं और विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध करवाना है। कैंप के दौरान महिलाओं और पुरुषों में इंफर्टिलिटी से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच की जाएगी। आयोजकों के अनुसार सभी प्रकार की जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। महिलाओं के लिए मुफ्त USG पेल्विस (TAS) तथा पुरुषों के लिए मुफ्त USG लोअर एबडोमेन (TAS) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा कैंप में Transvaginal Scan, Ovulation/Follicular Study, Doppler, MRI, Hormone Tests, HSG/TUBE Test, Semen Analysis सहित कई अत्याधुनिक जांचें की जाएंगी। विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को उनकी समस्याओं के अनुसार उचित परामर्श भी देंगे। कैंप में महिला इमेजिंग विशेषज्ञ डॉ. नरजीत कौर (MBBS, DGO) तथा वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट एवं इंटरवेंशन स्पेशलिस्ट डॉ. अनखवीर गिल (MBBS, MD, DNB) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। सेंटर प्रबंधन ने बताया कि आज के समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं के कारण कई दंपत्तियों को संतान सुख प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह कैंप लोगों को सही समय पर जांच, जागरूकता और विशेषज्ञ उपचार की दिशा में मददगार साबित होगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
