कहा, मंत्री ने कारोबार में हिस्सेदारी न देने पर फोन पर बोली अभद्र भाषा
लुधियाना/चंडीगढ़ । होशियारपुर के बड़े कारोबारी ने पंजाब के कैबिनट मंत्री हरदीप सिंह मुडियां पर ट्राली खरीद कर 6 लाख रुपये का भुगतान न करने के आरोप लगाए। जब कारोबारी मंत्री के पास पैसे मांगने गया तो मंत्री ने कहा इतनी तो मेरी कमीशन बनती है। उक्त आरोप होशियारपुर की जैलदार इनोवेशन नाम की फर्म के मालिक मलकीत सिंह ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रैस कांप्रैंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए लगाए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी उपस्थित रहे। कारोबारी मलकीत सिंह ने मंत्री हरदीप मुंडियां पर रिर्काडिंग जारी करते हुए दबाव बनाने, अभद्र भाषा इस्तेमाल करने और व्यापार में हस्तक्षेप जैसे आरोप मंत्री पर लगाए। उन्होंने दावा किया कि वह लंबे समय से परेशान थे और मजबूर होकर मीडिया के सामने आना पड़ा। उसके बच्चों का स्कूल छूट गया। उसे गैंगस्टरो से धमकियां मिल रही है। खबर लिखे जाने तक मंत्री हरदीप मुंडियां की ओर से इन आरोपों पर अब तक आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। कारोबारी द्वारा लगाए गए आरोपों ने पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाती है और क्या जांच के आदेश दिए जाते हैं या नहीं। फिलहाल, यह मुद्दा आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।
