* विधानसभा पूर्वी में भाजपा ने फंूका भाजपा मुख्यालय पर बम बलास्ट के विरोध में आंतकवाद का पुतला
लुधियाना। भाजपा ने विधानसभा पूर्वी ने चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय पर हुए बम बलास्ट के विरोध में स्थानीय बस्ती जोधेवाल चौंक में आंतकवाद का पुतला फूंक कर विरोध जताया। स्थानीय बस्ती जोधेवाल में पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष जतिन्द्र मितल के नेतृत्व में एक्त्रित भाजपाइयो ने एक स्वर में बम बलास्ट की निंदा करते हुए कहा पंजाब की जनता आंतकवाद को पुर्नजीवित नहीं होने देगी। जतिन्द्र मितल ने चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यलय पर हुए हमले को पंजाब में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़ते हुए कहा पंजाब के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ देहाती क्षेत्रों में भी भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता देश विरोधी ताकतों को हजम नहीं हो रही। भाजपा के बढ़ते कदमों से अलगाववादी ताकतों को डर है कि अगर भाजपा वर्ष-2027 के चुनाव में राज्य में सता के करीब पंहुची तो केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की मजबूत सरकार होने से उनका खेल बिगड़ जाएगा। उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा भाजपा बम बलास्ट जैसी गीदड़ भभकियो से डरने वाली नहीं हैं। देश की एकता व अंखडता की रक्षा के लिए भाजपा आंतकवाद के काले दौर में भी आवाज बुलंद करती रही है। और भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवल जैन, राज किशोर लक्की,सचिव सुमित टंडन, साबिर हुसैन,वरिन्द्र सहगल, लीना टपारिया, जतिन्द्र वर्मा, जसदेव तिवारी, देवी सहाय टंडन, सुरेश मिगलानी, मंडल अध्यक्ष रवि चौरसिया,अमित राय, प्रमोद कुमार, प्रवीन चोपड़ा, अंकुर वर्मा, विनोद राणा, पार्षद अनिल भारद्वाज, जतिन्द्र गोरियान, गुरबख्स सिंह बिल्ला, रणधीर लाडी, एडवोकेट लवप्रीत अहीर, परमिन्द्र कुमार पप्पू, विक्की राणा, हैप्पी रंधावा, राजेश सेजल, अंजीव गुलेरिया, मनीष कुमार, बुध सिंह, ठाकुर शाम लाल फौजी, राम शाह ,केतन कुमार, आशीष कुमार, ध्रुव कुमार, अभिषेक, मनीष कुमार, मणी, गणेश दत्त शर्मा व बग्गा जी सहित अन्य उपस्थित रहे।
