* भाई नरेश सोनी को दिया हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी ने निमंत्रण
लुधियाना। हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी ने श्री राम शरणम् आश्रम किचलू नगर के प्रमुख भाई साहिब नरेश सोनी को निमंत्रण पत्र भेंट कर 8 फरवरी को आयोजित होने वाली रथयात्रा मेंं आमंत्रित किया। नरेश सोनी जी निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा धार्मिक यात्राओ के माध्यम सनातन संस्कृति का प्रचार घर-घर तक पहुचता है। कमेटी चेयरमैन जीवन गुप्ता व अध्यक्ष अश्वनी बहल ने बताया शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री दुर्गा माता मंदिर से आयोजित होने वाली शोभा यात्रा मार्ग पर 50 से ज्यादा स्थलों पर लंगर प्रसाद की व्यवस्था होगी। पांच तीर्थो के जल से रथयात्रा मार्ग पवित्र होगा। इस अवसर पर दविन्द्र बहल गोगा, कमल सागर आदि भी उपस्थित थे