* महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती जी महाराज के परम सान्धिय में वेद निकेतन धाम में होगा आयोजन
लुधियाना। वेद निकेतन धाम पब्लिक चैरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से 49वां विराट् धर्म सम्मेलन-महायज्ञ और श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 3 फरवरी, मंगलवार से 9 फरवरी तक स्थानीय बाजवा नगर स्थित वेद निकेतन धाम में आयोजित होगी। सोमवार, 9 फरवरी प्रात 10 बजे पूर्णाहूति एवम् भंडारा 12 बजे आरम्भ होकर से प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। अनन्त श्री विभूति 1008 महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती जी महाराज के सान्धिय में कथा व्यास रविनंदन शास्त्री जी प्रतिदिन सांय 3 से 7 बजे तक भागवत कथा प्रस्तुत करेंगे। मुख्य यजमान सुनीता रानी,रमेश कुमार, रजनी रानी, सुशील मग्गो, अनीता रानी,तजिन्द्र कुमार सपरिवार पूजन के साथ कथा का शुभारंभ करवाएंगे। उपरोक्त जानकारी स्वामी प्रिया भारती,स्वामी अमिता भारती, स्वामी चैतन्य भारती, स्वामी सुगीता भारती, स्वामी सुमेधा भारती,स्वामी सुकीर्ति भारती ने अनन्त श्री विभूति 1008 महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती जी महाराज के सान्धिय में आयोजित 49वें विराट धर्म सम्मेलन की तैयारियों संबधी बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होने धर्म सम्मेलव भागवत कथा का शहर वासियो को खुला निंमत्रण देते हुए कहा देश भर से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से सनातन धर्म के संत-महापुरुष, महामंडलेश्वर, प्रचारक महायज्ञ में शामिल होकर प्रवचनों के माध्यम से आहुतियां डालेंगे। सुंदर दास मोंगा,साहिल खुराना,ज्ञानचंद अग्रवाल,नरेश बांसल,आयुष,पुरुषोत्तम दास गुप्ता,जोगिन्द्र क्वात्रा,विजय शर्मा,गुलशन दुआ, कृष्ण देव,रमन जैन,अमित सहगल,अमरजीत मनोचा भी उपस्थित थे ।