लुधियाना। गांव बद्दोवाल के समीप लग्जरी कारो के शौरुम रायल लीमोज के बाहर अज्ञात बाइक सवार फायरिंग कर फरार हो गए। आरोपियो की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। गोलियां शौरुम के शीशों व बाहर खड़ी गाडिय़ो पर लगी। घटना शनिवार प्रात: करीब 10.30 बजे की है। गोलियां चलने की आवाज सुन जब कर्मचारी बाहर निकले तो जमीन पर गिरी कुछ पर्चियां मिली। जिसपर गैंगस्टरों के नाम लिखे हुए थे। मौके पर पंहुचे डीएसपी वरिन्द्र सिंह खोसा व पुलिस अधिकारियो ने चले हुए कारतूस कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।