Hindi News / फाजिल्का

अबोहर कोर्ट कंपलैक्स की पार्किग में गोलियां मारकर की युवक की हत्या

Article Top Ad

अबोहर। स्थानीय कोर्ट कंपलैक्स में वीरवार को दिन दिहाड़े युवक की गोलियां मार कर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान आकाश उर्फ गोलू पंडित के रुप में हुई। वह कोर्ट में पेशी भुगतने आया था। इस दौरान सफेद रंग की कार में आए हमलावरों ने कोर्ट कंपलैक्स की पार्किग में हुई घटना में 6 राऊंड से ज्यादा गोलियां दागी। पुलिस के अनुसार गोलियाां दो गैंगवार ग्रुपों की आपसी रंजिश के चलते चली। फाजिल्का के  SSP गुरमीत सिंह ने कहा कि मरने वाला आकाश उर्फ गोलू पंडित है। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे। उन्होने बताया शुरुआती जांच में पता चला कि यह हत्या 2 गैंगों की आपसी रंजिश की वजह से हुई है। कोर्ट कंपलैक्स में की पार्किग में चली गोलियो से हुई हत्या से भडक़े वकीलो ने वकील भी भडक़ गए। वकीलो ने कमजोर सुरक्षा व्यव्स्था के लेकर रोष व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आकाश उर्फ गोलू पंडित कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। खुद पर दर्ज केस के सिलसिले में वह अपने दो साथियो सहित अबोहर की अदालत में तारीख पर होने वाली सुनवाई के लिए आया था। सुनवाई के बाद जब वह वापिस लौट रहा था तो हमलावरों ने गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad