लुधियाना। डिप्टी कमिश्नर हिमांशू जैन ने देर रात तक रैस्टोरेंट में चलने वाली पार्टियो पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए। निर्धारित समय के बाद रैस्टोरैंट व पैलेस में तेज संगीत और देर रात तक पार्टियां के आयोजन नहीं होंगे। वहीं निर्धारित समय के बाद शराब परोसने पर पूर्ण तौर पर पांबदी लगाने के आदेश जारी करते हुए चेतावनी दी कि वह 25 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में शराब न परोसे। आदेशो का उल्लंघन करने वाले रैस्टोरैंट व बार मालिको के लाइसेंस रद्द होंगे। उक्त आदेसो की पलान करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग क्षेत्रों में टीमों का गठन किया है। जो कि शाम के समय अचानक निरीक्षण करेंगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर रेस्टोरेंट मालिकों और संबंधित लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगी।