लुधियाना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनहितैषी नितियो से प्रभावित होकर समाज सेविका रितू जौहर ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा ने स्थानीय ईसा नगरी स्थित विधानसभा सैंट्रल कार्यलय पंहुचने पर रितू जौहर का स्वागत कर पार्टी में शामिल करवाया। गुरदेव शर्मा देबी ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा रितू जौहर के भाजपा में शामिल होने पार्टी का जमीनी स्तर पर ाधार बढ़ेगा। प्रतिदिन भाजपा में शामिल होने वाले समाज सेवको, राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों की बढ़ती कतारों पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा भाजपा के प्रति जनमानस का बढ़ता रुझान वर्ष-2027 में भाजपा के सतासीन होने का साफ संकेत है। रितू जौहर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रहित की योजनाओ से प्रभावित होकर उन्होने देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा परिवार में शामिल होकर देश-समाज की सेवा करने को प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष महेश दत शर्मा, पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, पूर्व पार्षद चौधरी यशपाल व भाजपा नेत्री रीना जैन सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
