* मुख्यमंत्री की गैरहाजरी में पंजाब सरकार के जहाज के इस्तेमाल होने पर उठाए थे सवाल
लुधियाना। पंजाब में बदलाव के नाम पर सतासीन हुई आम आदमी पार्टी सरकार बदले की भावना से मीडिया की आवाज का गला घोटने के प्रयत्न कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण लुधियाना साइबर क्राइम ब्रांच की तरफ से पत्रकार का मनिन्द्र सिद्ध का नाम दर्ज करने की बजाए लोक आवाज चैनल, सोशल एक्टिविस्ट मानिक गोयल, मिंटू गुरसरिया,मंदीप मक्कड़, दीप मंगली, हरमन फारमर्ज, गुरलाल मान सहित अन्य लोगो पर दर्ज हुए गंभीर धाराओ 351/1, 353/2 और 61/2 के के तहत दर्ज नए मामले से मिलता है। इस मामले में सोशल मीडिया पर 10 फेसबुक व यू-टयूब चैनलो को भी नामजद किया गया है। यह मामला पंजाब सरकार के शहरी हवाबाजी विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ है। मनिन्द्र सिद्ध का कसूर सिर्फ इतना है कि उसने मानिक गोयल की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान के विदेश प्रवास के दौरान पंजाब सरकार के हवाई जहाज की उड़ानों पर सवाल उठाए थे। कि मुख्यमंत्री का गैर हाजरी में कौन सरकारी जहाज पर झूटे ले रहा है। मानिक गोयल ने एक साक्षातार में उक्त उड़ानों पर सवाल खड़े किए थे और मनिन्द्र सिद्धू ने अपने सोशल माडिया चैनल पर मानिक गोयल के साथ बातचीत कर उसे प्रसारित किया था। इस इंटरव्यू में मानिक गोयल ने जहाज की उड़ानों पर होने वाले खर्च पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा था किसी समय देश को लोगो को आर.टी.आई के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकारों की पोल खोलने के आहवान करने वाले आप सुप्रीमों अरविन्द केजरीवाल की पार्टी की सरकार पंजाब में मांगी गई आर.टी.आई का जवाब भी देना मुनासिब नहीं समझती। हैरानी की बात है कि सतासीन होने से पूर्व मुख्यमंत्री भगवंत मान कांग्रेस सरकार के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री की तरफ से जहाज में उड़ानें भरने को लेकर बड़े-बड़े सवाल खड़े करते थे। अब भगवंत मान दिल्ली से आए अपने आकाओ को जहाज में सैर करवाने की पोल खोलने वाले मीडिया पर ही माहौल खराब करने के मामले दर्ज कर रहे है।