अमृतसर। श्री गुरु नानक देव जी के आगमन पर्व पर सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई महिला सरबजीत कौर पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत सरबजीत को पाकिस्तान सरकार अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत डिपोर्ट करेगी। सरबजीत के साथ-साथ उसके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन को भी वहां की पुलिस ने हिरासत में लिया है। श्री गुरुनानक देव जी के आगमन पर्व सरबजीत कौर बीते 4 नवंबर 2025 को श्रद्धालुओ के जत्थे के साथ पारिस्तान तो गई। मगर जत्थे के साथ वापिस नहीं लौटी। जांच करने पर पता चजला की सरबजीत ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म कबूल कर नासिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया था।