श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में भक्तो का श्याम बाबा से करार
लुधियाना। स्थान : कोहाड़ा में नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर। संगीतमय हरिनाम संकीर्तन में दोनों हाथों से तालिया बजा बाबा श्याम के नाम की मस्ती में झूमते भक्त। मौका था भजन गायक भूमिका मनुजा की तरफ से प्रस्तुत भजन तू किरपा कर बाबा-कीर्तन करवाऊंगा…की संगीतमय धुनों पर भक्तों ने बाबा श्याम के समक्ष झोलियां फैलाकर मुरादें व कृपा मांगी। वहीं मनमोहक रुप में सामने विराजमान अपने इष्टदेव के साथ करार किया कि श्याम बाबा आप कृपा करो में संर्कीतन करवा कर आपका आभार व्यक्त करुंगा। उपरोक्त दृश्य स्थानीय चंडीगढ़ रोड (कोहाडा चौंक) के समीप नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में देखने को मिला। इससे पूर्व मंदिर के ट्रस्टी प्रदीप मित्तल,संदीप अग्रवाल, एल.आर.मित्तल व अनिल मित्तल ने विधिवत पूजन करवा कर हरिनाम संर्कीन का शुभारंभ करवाया। आचार्य दीपक पाण्डेय, पंडित संदीप कुमार मिश्रा ,पंडित राज तिवारी एवं पंडित केशव उपाध्याय ने मंत्रोच्चारण के साथ श्याम बाबा को संर्कीतन में साक्षात विराजमान होने का आहवान किया। बाबा का अलौकिक श्रृंगार एच. एन सिंगल,आशीष मिश्रा व अल्का मिश्रा परिवार ने किया। कपूर परिवार ने बाबा श्याम की आरती उतारी। श्याम बाबा को अर्पित भोग व प्रसाद वितरित हुआ। विजय गोयल,के.केगर्ग, अभिषेक गुप्ता, हरीश गर्ग, मुनीष बाजारी, संदीप गोयल,अतुल वालिया, चंद्रेश भारद्वाज, नरेश अग्रवाल, अमित बंसल, नितिन गर्ग, जय भगवान गोयल, रजत गोयल, पार्षद निधि गुप्ता. संजय अग्रवाल ने नतमस्तक होकर आर्शीवाद लिया।
