* आम आदमी पार्टी छोड़ वरुण शर्मा, निर्भय सिंह और सतीश गर्ग कांग्रेस में हुए शामिल
लुधियाना । कांग्रेस पार्टी के 140वां स्थापना दिवस पंजाब माता नगर में मनाया गया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जसविन्द्र सिंह ओसाहन के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अमृता वडि़ंग, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान विशेष तौर पर शामिल हुए। अमृता वडि़ंग ने कांग्रेस के 140 वर्ष के गौरवशाली इतिहास पर रोशनी डालते हुए कहा पार्टी का 140 वर्ष का गौरवशाली इतिहास पार्टी की अनमोल संपति है। आजादी से लेकर अब तक जितना भी बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है, वह कांग्रेस पार्टी की सरकारों के कार्यकाल में ही हुआ है। आजाद भारत की कमान जब कांग्रेस के हाथों में आई तो लाखो लोगो का पुर्नवास, बेरोजगारी, खाद्य भंडार जैसी कई समस्याएं थी। कांग्रेस के योग्य नेतृत्व ने देशहित की योजनाओ को लागू कर बुनियादी ढांचे को मजबूत कर देश को विकास के मार्ग पर पंहुचाया। पवन दीवान ने कहा कांग्रेस शसानकाल में करोड़ों लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाला संविधान मिला। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता वरुण शर्मा, निर्भय सिंह और सतीश गर्ग ने ‘आप’ छोडक़र कांग्रेस पार्टी का दामन थामा,। अमृता वडि़ंग व पवन दीवान ने पार्टी में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्द्र सिंह राजा वडि़ंग के ओएसडी जगसीर सिंह सिद्धू, पीसीसी सदस्य सुशील मल्हौत्रा, इंद्रजीत कपूर, लुधियाना महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुरिन्द्र कौर, जिला कांग्रेस एस सी डिपार्टमैंट के अध्यक्ष दीपक हंस, सुनील सहगल, नीरज बिरला, जसविन्द्र सिंह, बृज मोहन कालिया, सुशील शर्मा और बाली शर्मा भी उपस्थित रहे।