* पंजाब सरकार ने लिया भुल्लर का इस्तीफा
अमृतसर । पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर से तंग परेशान होकर अमृतसर स्थित फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (वेयरहाऊस) के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने जहर खाकर आत्म हत्या कर ली। सल्फास के गोलियां खाने के उपरांत रंधावा ने सोशल मीडिया पर 12 सैकेंड के विडियो में लाइव होकर कहा मंत्री लालजीत भुल्लर उस पर अपने नजदीकियो को टेंडर दिलाने के लिए मजबूर कर रहे थे। सोशल मीडिया पर मृतक रंधावा की विडियो वायरल होते ही पंजाब के मुख्यमंत्री ने लाइव होकर मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार करने की बात कर लोगो के गुस्से को शांत करने का प्रयास किया। वहीं पंजाब के मुख्य सचिव को मामले की जांच करने के आदेश देकर मामले को ठंडे बस्ते में धकेलने के प्रयत्न भी शुरु किए। दूसरी तरफ मृतक रंधावा के परिजनो ने लालजीत भुल्लर पर आत्म हत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज करने की मांग की है। तब तक अस्पताल से डेडबॉडी न ले जाने देने का ऐलान कर दिया है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा मंत्री भुल्लर अपने पिता को टैंडर दिलवाने के लिए दबाव बना रहे थे। टेंडर नहीं मिला तो रंधावा को घर बुलाकर मारपीट कर जलील किया।
