* श्री अकाल तख्त साहिब ने सिख सांसदो को लिखा पत्र
अमृतसर । श्री अकाल तख्त साहिब ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर छोटे साहिबजादों की याद में मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस का नाम बदलकर साहिबजादे शहादत दिवस करने का आग्रह किया। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज के आदेश के तहत सचिवालय ने यह विशेष पत्र देश की संसद में मौजूद सभी सिख सांसदों को भेजा है। मौजूदा समय में संसद में मौजूद 14 सिख सांसदो को भेजे पत्र में सिख समुदाय ने वर्ष 2022 केंद्र सरकार की तरफ से साहिबजादों की शहादत को सर्मपित मनाए जा रहे वीर बाल दिवस आपत्ति जताई है। पत्र में सांसदो से आग्रह किया गया है कि वह केंद्र सरकार के समक्ष सिखों की भावना पंहुचा कर वीर बाल दिवस का नाम बदलकर साहिबजादे शहादत दिवस करने के लिए बात करें। पत्र के अंत में कहा गया कि यह मामला सिख इतिहास और भावनाओं के सम्मान से जुड़ा है
