* आरटीआई में मिली जानकारी से हुआ खुलासा
लुधियाना। भारत के प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी सरकारी खजाने पर बोझ बनने की बजाए खुद के वेतन में से ही प्रधानमंत्री आवास पर अपने भोजन का खर्च वहन करते है। उपरोक्त जानकारी जाग्रति सेना के अध्यक्ष प्रवीण डंग ने आरटीआई के माध्यम से मिली लिखित जानकारी के आधार पर प्रैस को जारी बयान के माध्यम से दी। प्रवीण डंग ने प्रधानमंत्री कार्यलय से आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी सांझा करते हुए कहा कि लंबे समय से कुछ लोग राजनितिक लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोजन पर सरकारी खजाने से लाखो रुपये खर्च करने के आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के प्रयत्न कर रहे थे। उक्त आरोपो की सच्चाई जानने के लिए उन्होने प्रधानमंत्री के खाने पर होने वाले खर्च की जानकारी हासिल करने के आरटीआई एक्ट के तहत आवेदन किया । जिसके जवाब में प्रधानमंत्री कार्यलय ने उन्हें 1.1.2025 से 31.3.25 तक प्रधानमंत्री की तरफ से अपने वेतन में से ही खाने के खर्च की जानकारी भेजी। प्रधानमंत्री कार्यलय की तरफ से भेजी जानकारी पर मन को मिली संतुष्टि का जिक्र करते हुए डंग ने कहा कि शायद अब प्रधानमंत्री मोदी जी पर सरकारी पैसे खर्च करने के आरोप लगाने वालों की जुबान बंद हो जाएगी।
