लुधियाना। कांग्रेसी सांसद सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को कानूनी नोटिस भेज कर रंधावा पर लगाए आरोपों पर सार्वजनिक तौर 7 दिन में माफी मांगने के लिए कहा। एडवोकेट गुरमुख सिंह रंधावा के माध्यम से बीएनएस की धारा 356 और 222 के तहत भेजे नोटिस में उन्होने कहा अगर नवजोत कौर सिद्धू ने 7 दिन में माफी न मांगी तो वह मानहानि के साथ-साथ क्रमिनल धाराओ के तहत भी कारवाई करेंगे। वर्णनीय है कि नवजोत कौर सिद्धू ने गत दिवस रंधावा के गैंगस्टरो के साथ संबध होने व राजस्थान कांग्रेस के चुनाव प्रभारी के तौर कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव में विधायक पद के उम्मीदवारो को टिकट बेचने के आरोप सार्वजनिक तौर लगाए थे। उक्त आरोपो के बाद रंधावा ने उन्हें अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है।
