लुधियाना। आम आदमी पार्टी लुधियाना शहरी इकाई ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लुधियाना दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध किया। सैनी यहां शनिवार को स्थानीय फिरोजपुर रोड पर एक कार्यक्रम में भाग लेने पंहुचे थे। इस दौरान आप के जिला अध्यक्ष व चेयरमैन जतिन्द्र खंगूडा की अध्यक्षता में वालंटियरो ने भाजपा व सैनी क खिलाफ नारेबाजी कर काले झंडे दिखाकर विरोझ किया। खंगूड़ा ने केंद्र सरकार ने हमेशा पंजाब के साथ सौतेला व्यव्हार किया है। कर्मशियल एलपीजी सिलैंडर के दाम बढ़ाए जाने से आम जनता, ढाबा मालिकों और होटल कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। पंजाब में सतासीन होने के ख्वाब देख रही भाजपा लीडरशिप अलोकतांत्रिक ढंग से आप को तोडऩे के प्रयत्न कर रही है। प्रदर्शन में आप के लुधियाना लोकसभा इंचार्ज व चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, सचिव निधि गुप्ता, मीडिया इंचार्ज पुनीत साहनी, सोशल मीडिया इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजा, यूथ विंग प्रधान अमरिंदर सिंह एमपी जवद्दी, सुखविन्द्र सिंह, हनी बेदी, संदीप बैंस, दविन्द्र शेरपुरी, अभिषेक गुप्ता, परमवीर सिंह, सतनाम सिंह सनी मास्टर, मनप्रीत कौर, बलजिन्द्र कौर, जसप्रीत कौर, पार्षद मनिन्द्र घुम्मन, चेयरमैन बलजिन्द्र बंटी, परमिन्द्र संधू, राजू कन्नौजिया, प्रदीप अप्पू, दशमेश सिंह, मनप्रीत सिंह, दविन्द्र वर्मा, चरणजीत सिंह, बिट्टू भुल्लर, राजकुमार अग्रवाल, चरणप्रीत लांबा सहित अन्य आप नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
