लुधियाना। भाजपा के राष्ट्रीय नेता एडवोकेट सुखमिन्द्रपाल्र सिंह ग्रेवाल (भूखड़ी कलां) ने भारत व अमेरिका के बीच हुए टे्रड समझौते पर लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष की तरफ से किसानो को भ्रमित करने कड़े शब्दों में निंदा की। मोदी सरकार की तरफ से किए टे्रड समझौते से देश के किसान, कृषि से जुड़ी फसलों , डेयरी से जुड़े व्यापार व गांव स्तर की अर्थव्यव्स्था पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह किसानों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। इसके विपरित विपक्षी नेता राहुल गांधी अपने राजनितिक हितों के लिए किसानों , डेयरी उत्पादको सहित सहायक कारोबारो जुड़े लोगो को भ्रमित करके देश विरोधी कार्य कर रहे हैं। वहीं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे देश हित के समझौते पर देश के किसानों में कल्पनात्मक भय पैदा कर रहे हैं।
