मोगा। जिला मोगा के गांव भिंडरकलां में अज्ञात हमलावरो ने स्विफ्ट कार सवार युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव भिंडरखुर्द के रहने वाले उमरसीर सिंह के रुप में हुई। घटना शनिवार प्रात: करीब 6.30 बजे की है जब युवक रोज की तरह अपनी स्विफट कार पर सवार होकर नैस्ले कंपीन में डयूटी के लिए निकला तो हमलावरो ने उसकी कार पर ताबड़तोड़ 16 से 29 राऊंड फायर कर उसकी हत्या कर दी। मृतक पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ कर सरगर्मी के साथ लोगो के साथ जुड़ा था। सूचना मिलने पर घटना्सथल पर पंहुचे डीएसपी धर्मकोट जसविन्द्र सिंह ने कहा आरोपियो की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। परिवार की तरफ से दर्ज करवाए बयान पर अनुसार आरोपियों का नामजद किया है। वारदात में कुछ ागंव के लोग भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमरसीर की किसी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते वर्ष-2018 में भी मामला दर्ज किया गया था।