बटाला। गांव आलोवाल के पास एक घर में गैस लीक होने के चलते घरेलू सिलैंडर फट गया। सिलेंडर फटने से एक बच्चे सहित पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें घायलवस्था में इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान राजवंशी (30), अनंत कुमार (6),प्रकाश (20), प्रताप (18),मीणा (35) के रूप में हुई। बुधवार सुबह अचानक खाना बनाते समय सिलैंडर लीक हो गया। घर के मालिक ने लीक होते हुए सिलेंडर को उठाकर बाहर पर फैंक दिया। जिसके चलते उक्त लोग घायल हो गए।