रायकोट । बरनाला चौंक के समीप होटल समीर में एक युवक ने खुद को अपने 45 बोर के लाइसैंसी रिवाल्वर से गोली मार कर सोमवार को आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जलालदीवाल निवासी कमल के रुप में हुई। घटना का पता उस समय चला जब सोमवार दोपहर को होटल के कमरे में से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर जब होटल प्रबंधक व होटल में ठहरे अन्य लोग कमरे में पंहुचे तो खून से लथपथ शरीर देख उन्होने पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि युवक की 16 जनवरी को शादी तय थी। आत्महत्या करने से पूर्व उसने दोस्तो के साथ मंगलवार रात को शराब पार्टी की। सूचना मिलने पर डीएसपी रायकोट हरजिन्द्र सिंह व एस.एचओ गुरसेवक सिंह ने फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरिक्षण किया। उन्होने बताया जांच के बाद गी पता चलेगी कि उसने आत्म हत्या जैसा कदम क्यों उठाया।