चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडि़ंग ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तरफ से की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कैप्टन सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस प्रेम का दिखावा कर रहे है। यह सब कुछ कैप्टन अमरेन्द्र सिंह भाजपा में खुद की अहमियत बढ़ाने के लिए कर रहे है। भाजपाध्यक्ष सुनील जाखड़ की तरफ से 350 करोड़ में कांग्रेस में मुक्यमंत्री की कुर्सी बिकने के बयानों पर कहा जाखड़ विधानसभा चुनाव हार कर भी मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। कांग्रेस नेतृत्व ने उनकी इच्छा पूरी नहीं की। उन्होने जाखड़ से कहा कि वह दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से पूछें की वह कितने पैसे देकर मुख्यमंत्री बने थे। आम आदमी पार्टी नेतृत्व की तरफ से जिला पिरषद व ब्लाक समिति के चुनाव में ीजत के दावों पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा प्रत्याशियो की फाइलें फाडक़र, डरा धमकाकर चुनाव जीतने को अपनी जीत बता रहे है। जबकि यह चुनाव आम आदमी पार्टी ने जीता नहीं बल्कि लूटा है।