लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित स्थानीय वेरका मिल्क प्लांट के समीप दो तेज रफ्तार कारो की टक्कर में एक लडक़ी की ंमौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। वहीं गाड़ी में सवार एक पालतु कुता भी हादसे का शिकार हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार वेरका प्लांट के समीप कट पर बलेनो व इनोवा कारें आमने-सामने टकरा गई। आपस में टकराई कारों की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसमें सवार 7 लोगो में से एक राशि नामक लडक़ी की मौके पर मौत हो गई। और 6 लोगो को घायल अव्स्था में पुलिस कर्मियो ने रघुनाथ अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां से घायलो को डीएमसी अस्पताल रैफर किया गया। थाना सराभा नगर के एसएचओ आदित्य शर्मा ने बताया हादसा रविवार प्रात: 2 से 3 बजे के बीच का है। बलेनो कार में सवार लोग बर्थ-डे पार्टी में भाग लेकर लौट रहे थे।
