नई दिल्ली। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल देश के अगले मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) बन गए। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पैनल ने उनके नाम की सिफारिश की थी। गोयल अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) कैडर के 1990 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। वे इसी साल 31 अगस्त को कानून और न्याय मंत्रालय के अधीन न्याय विभाग के सचिव के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में कार्य किया है। वे केंद्र और जम्मू और कश्मीर में महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।
