लुधियाना । बस स्टैंड के समीप ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुई बस की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत व ,सात से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार तेज रफ्तार बेकाबू बस ने बाइक, ई-रिक्शा को टक्कर मारी और आस-पास खड़े 7-8 लोगो को चपेट में ले लिया। बस के चपेट में आने वाले लोगो में से किसी की टांग टूट गई, किसी की बाजू व किसी को हाथ पर चोटें लगी तो किसी के पांव में गंभीर चोटे लगी। घायलो को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर पर मौजूद रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुलवंत सिंह ने बताया कि ऐसे प्रतीत होता है कि जैसे बस की ब्रेक फेल हो गई हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरु कर दी।
