लुधियाना। नूरवाला रोड पर तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार का चेहरा पूरी तरह से कुचले जाने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। हादसा वीरवार प्रात: करीब 9 बजे का है। घटना के बाद मौजूद राहगीरों ने ड्राइवर को काबू कर पुलिस को सूचित किया। पीसीआर दस्ते ने ड्राइवर को हिरासत में थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस के हवाले किया। वहीं मृतक के शव को सिविल अस्पताल की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चेहरा कुचले जाने के चलते मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मृतक की जेब से राजू टी स्टाल का कूपन मिला। मौके पर पंहुचे पार्षद पल्लवी विपन विनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर दिन के समय नूरवाला रोड पर हैवी ट्रैफिक जिसमें ट्रक व टिप्पर शामिल पर रोक लगाने की मांग की। विपन विनायक ने मृतक के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन को आज की घटना के लिए जिम्मेंदार ठहराया। वहीं समय-समय दिन के समय नूरवाला रोड पर हैवी वाहनों के गुजरने पर पांबदी लगाने के लिए दिए ज्ञापनों की जानकारी दी। कि अगर प्रशासन उनकी मांग पर गंभीरता से कार्य करता तो आज एक इंसान की बेशकीमती जान बच सकती थी।
