दिव्य रणभूमि ब्यूरो
लुधियाना / फतेहगढ़ साहिब । सरहिंद स्थिति एतिहासिक मस्जिद भगत सदना कसाई में फिल्म पिट स्यापा की पिछले दिनो हुई शूटिग करने से हुई बेअदबी मामले में फिल्म प्रोडयूसर बलविन्द्र जंजुआ और हीरोइन सोनम बाजवा ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की मौजूदगी मेंं बलविन्द्र जंजुआ व सोनम बाजवा ने लिखित रुप से माफी मांगते हुए कहा उनसे अनजाने में भूल हो गई। उन्हें नहीं पता था कि जिस स्थल पर वह शूटिंग कर रहे हैं। वह इस्लाम धर्म की मस्जिद है। उन्होने कहा उनकी वजह से अगर इस्लाम धर्म के पैरोकारों की धार्मिक भावनाएं को ठेस पंहुची है तो वह दिल से पूरे मुस्लिम समाज से माफी मांगते है।
