* ऐसा प्रतीत होता है कि कैदी के तौर पर नहीं, डेपुटेशन पर सुनारिया जेल जाते है राम रहीम
रोहतक/लुधियाना। रोहतक की सुनारिया जेल में बलात्कार और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में 20-वर्ष की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिलने की खबरें मीडिया में वायरल हो रही है। अब की बार अगर 40 दिन की फिर से पैरोल मिली तो 2017 में 20 वर्ष की सजा मिलने के बाद राम रहीम को 15वीं बार है पैरोल मिलेगी। सिर्फ वर्ष-2025 मेंं मिली पैरोल की बात करें तो जनवरी में 30 दिन, अप्रैल में 21 दिन (फरलो) और बीते 15 सितम्बर को 40 दिन की पैरोल के साथ कुल 91 दिन की पैरोल व फरलो एक वर्ष में ही मिल चुकी है। एसजीपीसी सहित अन्य संगठन बार-बार गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने पर आपति जता रहे है। दूसरी तरफ हरियाणा सरकार के अधिकारियो का कहना है कि पैरोल दया करके नहीं बल्कि कानून को अनुसार ही मिल रही है।