जगराओं। सिधवा बेट-जगराओं मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सडक़ किनारे बनी झुग्गी पर पलट गया। झुग्गी में सोए दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्यच सदस्यों को गंभीर चोटे लगी। मृतको की पहचान गोपाल (5) और पिंकी (7) के रुप में हुई। गोपाल व पिंकी दोनो सगे भाई बहन हैं। घटना बुधवार प्रात: करीब तीन बजे की है।
ठ्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिधवा बेट की ओर से जगराओं आ रहा बजरी से भरे ट्रक का संतुलन बिगडऩे से झुग्गी पर पलट गया।