* न्याय पीठ के प्रतिनिधिमंडल ने दी पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत
लुधियाना। श्री हिन्दू न्याय पीठ ने कामेडियन कपिल शर्मा की तरफ से हिन्दूू-देवताओ की तुलना पत्थर से करने का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दर्ज करवाई। डीसीपी इन्वैस्टीगेशन हरदीप सिंह को सौंपी शिकायत की जानकारी देते हुए न्याय पीठ के प्रवक्ता प्रवीण डंग ने कहा कपिल शर्मा ने टैलिवजिन शो के दौरान प्रस्तुत कविता के माध्यम से हिन्दूू-देवताओ की तुलना पत्थर करके करोड़ों हिन्दुओ की आस्था को ठेस पंहुचाई है। जबकि सनातन धर्म के अनुयायी मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करके साक्षात भगवान के स्वरुप में पूजा अर्चना करते है। ऐसे में कपिल शर्मा ने साक्षात भगवान को पत्थर बता कर अपमानित किया है। उन्होने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि वह शिकायत के साथ प्रमाण के तौर पर दी गई विडियो को आधार बनाकर कपिल शर्मा के खिलाफ सनातन धर्म के अनुयायियो की धार्मिक आहत करने की धाराओ के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल की सलाखों के पीछे पंहुचा कर आहत हुई भावनाओ पर मरहम लगाने का प्रयास करें। प्रवीण डंग ने कहा कपिल शर्मा की तरफ से सनातन धर्म के अपमान का कोई यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी वह कई बार हिन्दू-देवताओ का कई बार उड़ा चुका है। उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर कपिल शर्मा पर जल्द कारवाई न हुई तो हिन्दू न्याय पीठ सडक़ो पर उतर कर विरोध जताएगी। इस अवसर पर राजेश शर्मा, भूपिन्द्र बंगा, पंडित राजन शर्मा, जगदीश रिंकू, सिमरनजीत सिंह शैरी, अमन खन्ना, संजीव वर्मा, अशोक अरोड़ा, विपन शर्मा, मानिक डंग सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
