हरिनाम का करो सिमरन, मिट जाएगा बड़े से बड़ा संकट : विशाल कृष्ण शास्त्री
लुधियाना। शिव शक्ति मंदिर (न्यू किचलू नगर) में महिला मंडल की तरफ से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में ज्ञान और भक्ति की पावन धारा प्रवाहित हुई। दूसरे दिन की कथा का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ हुआ। कथा व्यास विशालकृष्ण शास्त्री महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होने महाभारत युद्ध के विश्राम और भीष्म पितामह की स्तुति का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत करते हुए हरि नाम का जाप करने से मानव जीवन में आने वाले बड़े से बड़े संकट सहजता के साथ मिट जाते है। महिला मंडल ने भजन प्रस्तुत कर भाव विभोर किया। आरती के साथ दूसरे दिन की कथा को विश्राम दिया गया। भगवन को अर्पित भोग के रुप में वितरित हुआ।
