कलकता से मंगवाए फूलों से सजेगा भगवान भोलेनाथ का रथ : गुप्ता / बहल
लुधियाना। हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से विशाल रथयात्रा का आयोजन 8 फरवरी, रविवार को होगा। जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से आयोजित होने वाली विशाल शोभा यात्रा की तैयारियो संबधी बैठक घुमार मंडी में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महोत्सव कमेटी चेयरमैन जीवन गुप्ता ने सेवादारो को सेवा प्रभार सौंपते हुए कहा यात्रा के प्रति उत्साह देखनो को मिल रहा है। अध्यक्ष अश्वनी बहल के बताया धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं को निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। रथयात्रा में कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से भगवान शिव का भव्य रथ सजाया जाएगा। दविन्द्र बहल गोगा और सुभाष नागपाल ने बताया कि महिला संकीर्तन मंडल द्वारा रथयात्रा में शामिल होने वाली महिला भक्तों को मेहंदी लगाने की सेवा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर सोनू शंकर, अमित गुप्ता, विमल हरजाई मौजूद रहे।