लुधियाना। पुलिस लाइन लुधियाना में रहने वाले पुलिस कर्मी की रविवार को अपने क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। मृतक बीती रात डयूटी से लौटकर रोजाना की तरह शनिवार को सोया ता। जब वह रविवार सुबह उठा नहीं तो उसकी पत्नी ने उसे नींद से जगाने के प्रयास किए तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रुप में हुई। वह एक रिटायर पुलिस अधिकारी के गनमैन के तौर पर डयूटी पर तैनात था। यूचना मिलने पर पंहुची थाना डिवीजन न. 8 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
