लुधियाना। श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में श्री मेहंदीपुर बाला जी की 199वीं विशाल चौकी का आयोजन किया गया। बाबा संजय गुप्ता जी के सान्धिय में श्री पंचमुखी बालाजी महोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित चौंकी में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। चौंकी शुभारंभ पं. भूपिन्द्र, राजकुमार गोयल, राहुल महेन्द्रू ने विधिवत पूजन के साथ करवाया। पूजन के उपरांत श्री हनुमान चालीसा पाठ का गाटन हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक मनोज सूद, मदन चंचल, नमन सूद और पिंकी शर्मा की तरफ से प्रस्तुत भजनों सुन लो बालाजी मेरी अर्जी…, शुक्र दातिया तेरा शुक्र दातिया…, राम-राम बोलो मेरे बाबा आने वाले हैं… जैसे अनेक भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। राशि अग्रवाल, सुनील गुप्ता मुकीम आरती उतारी। बाला जी को अर्पित भोग अटूट लंगर व प्रसाद के रुप में वितरित हुआ। सुनीता गुप्ता, नेहा जिंदल, रोजी जिंदल और आरती सूद ने नतमस्तक होकर आर्शीवाद लिया।
