दिव्य रणभूमि ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद भवन की सीढिय़ो पर रोष प्रर्दशन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पास से गुजर रहे केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू पर तंज कसते हुए उन्हें कहा मेरा गद्दार दोस्त है, चिंता मत करो, वापस लौट के आएगा । इस बीच राहुल गांधी ने आगे बढक़र रवनीत सिंह बिट्टू से हाथ मिलाने की भी कोशिश की। मगर रवनीत बिट्टू हाथ मिलाने के स्थान पर हाथ जोड़ पलटवार करते हुए राहुल गांधी को देश का दुश्मन बताते हुए संसद भवन के अंदर चले गए। उनके पीछे राहुल गांधी भी चले गए। बिट्टू ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा राहुल गांधी समझते है सबसे बड़े देश भक्त हम ही है। अपने दादा शहीद बेअंत सिंह की शहादत का जिक्र करते हुए बिट्टू ने कहा जब कांग्रेस में उनके दादा की शहादत की बात होने पर राहुल को तकलीफ थी। जब तक मैं आपके साथ था तो ठीक था। अब में भाजपा में हूं तो गद्दार हूं। राहुल गांधी की तरफ उनकी तरफ हाथ बढ़ाने पर उन्होने कहा राहुल गांधी खुद को ऐसे समझते हैं कि जैसे कोई शहनशाह हो। वो समझते है दुनिया देश हम ही मालिक हैं।
