बठिंडा । रविवार को बठिंडा के सुनसान इलाके में मृत मिली रितिका गोयल नामक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतका के पति साहिल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व चाकू भी बरामद कर लिया है। बठिंडा पुलिस की एस.एस.पी अमनीत कौंडल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ वर्ष पूर्व आरोपी साहिल व रितिका की लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद उसके पति के शक हो गया कि रितिका का किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबध चल रहा है। 27 दिसम्बर को रितिका जब रुटीन की तरह काम पर गई थी। शाम को जब वह लौटी तो उसने अपने पति को घर ले जाने के लिए फोन किया। इस दौरान फिर से शक होने पर उसने अपनी पत्नी की बीच रास्ते ही चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति साहिल ने अपने ससुराल व मृतका के कथित प्रेमी के घर जाकर भी ब्वाल मचाया। पुलिस को गुमराह करने के लिए संबधित पुलिस स्टेशन में भी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई। 28 दिसम्बर को रितिका की लाश पुलिस को मिलने के बाद भी आरोपी साहिव इंसाफ के लिए थाने के चक्कर लगा कर पत्नी के कथित प्रेमी की गिरफ्तारी की मांग करता रहा। एस.एस.पी ने बताया आरोपी के मोबाइल से यू-टयूब पर सर्च किए हत्या के किस्सो व हत्या के बाद पश्चाताप कैसे करना है के भी प्रमाण मिले है।