गुरदासपुर । फिरौती न मिलने से बौखलाए अज्ञात हमलावरों ने गुरदासपुर स्थित बंद इमीग्रेशन सैंटर पर फायरिंग की। घटना के समय बस स्टैंड के सामने इमीग्रेशन सैंटर के बंद होने के चलते कोई जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार हमलावरो ने 4 से 5 राऊंड गोलियां चलाई। इम्रीगेशन सैंटर मालिक से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती की राशि न मिलने पर गोलियां चलाई गई। पुलिस अधिकारियो ने घटनास्थल का निरिक्षण कर जांच शुरु कर दी। इमीग्रेशन सैटर के मालिक संजय कुमार शर्मा ने बताया कुछ महीने पहले 20 लाख की फिरौती मांगी थी। जिस पर उन्होने जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी उस नंबर को ब्लाट लिस्ट कर दिया था। आज शनिवार को जब वह सुबह इमीग्रेशन सैंटर खोलने के लिए आया तो शट्टर पर गोलियो के निशान देखे तो पुलिस को सूचित किया।