लुधियाना। पदमश्री युनाइटेड साइकिल एंड पार्टस मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन (यूएसपीएमए)ने वर्ष-2026 का कैलेंडर व डायरैक्टरी एवन साइकिल के सी.एम.डी पदमश्री ओंकार सिंह पाहवा ने रिलीज की। स्थानीय गिल रोड स्थित एसोसिएशन कार्यलय में चेयरमैन जतिन्द्र मितल व अध्यक्ष हरसिमरनजीत सिंह लक्की की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में ओंकार पाहवा के साथ एसोसिएशन चेयरमैन जतिन्द्र मितल, अध्यक्ष हरसिमरनजीत सिंह लक्की, राजन्द्रि नांरग, गुरमीत सिंह, युवराज छाबड़ा, राजीव जैन, जसविन्द्र सिंह ठुकराल, इंद्रजीत सिंह नवयुग, वरुण कपूर, राजिन्द्र सिंह सरहाली, सुरिन्द्र पाल सिंह सोनू, मनोज दुआ, सतनाम िसंह मक्कड़ सहित अन्य पदाधिक्कारी भी शामिल हुए। ओंकार पाहवा ने वार्षिक कैलेंडर के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा कैलेंडर सिर्फ तारीखें देखने के लिए कागज का टुकड़ा मात्र नहीं बल्कि एसोसिएशन की पहचान का प्रतीक है। वहीं एसोसिएशन की डायरैक्टरी हमें बड़े परिवार के सदस्य के रुप में विचरने के लिए प्रेरित करती है। एसोसिएशन चेयरमैन जतिन्द्र मितल न नव-वर्ष की बधाई देते हुए एसोसिएशन की तरक्की के लिए मिलजुल कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरसिमरनजीत सिंह लक्की ने बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए ओंकार सिंह पाहवा सहित अन्य अतिथियो का आभार व्यक्त करते हुए नव-वर्ष में एसोसिएशन की बेहतरी के लिए तैयार की योजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी। इस अवसर पर के के सेठ, सुभाष लाकड़ा, एस.एस.भोगल, अनिल सचेदवा, हरजीत सिंहलौंद, योगेश सोनी, रवि महाजन, राजिन्द्र जिंदल, तेजविन्द्र सिंह बिगबैन, गुरचरण सिंह जैमको, प्रभजोत सिंह, कुलदीप सिंह कबीर, तरसेम थापर, राजेश बांसल, कुलप्रीत मल्हौैत्रा, जसवंत राजा, मनोज कुमार, रविन्द्रपाल चावला, गुरप्रीत सिंह देवगण, जोगिन्द्र सिंह भमरा भी उपस्थित रहे।
