लुधियाना। मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी ने इस्लाम धर्म की गद्दार जमाते कादियान के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सियासी नेताओ के राजनितिक व सामाजिक बहिष्कार करने फतवा जारी किया। फतवा जारी करते हुए उन्होने कहा जो सियासी नेता इस बार कादियान के जलसे में शामिल होगा, मुस्लिम समाज उस नेता का आगामी विधानसभा चुनाव में बहिष्कार करेगा। शाही इमाम ने जमाते कादियान को इस्लाम विरोधी संगठन बताते हुए कहा जिला गुरदासपुर से संबधित कुछ राजनितिक लोग वोट बैंक की खातिर कादियान के वार्षिक जलसे में शामिल होकर मुस्लिम समाज की भावनाओ को आहत करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनितिक पार्टियां इस बात को समझ लें कि कादियान हजरत मोहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जगह मिर्जा कादियानी को नबी बता कर विश्व भर के मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत करते है । क़ौम ने यह फैसला किया है कि जो सियासी लीडर जमाते कादियान का साथ देगा उनके खिलाफ भी विधान सभा चुनाव में अभियान चलाया जाएगा। उन्होने स्पष्ट तौर पर कहा जमाते कादियान का मुस्लिम समाज कोई लेना-देना नहीं है ।