पुंडुचेरी / लुधियाना। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने पुंडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी और विधानसभा के स्पीकर अम्बालाम सेलवम से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर राष्ट्रीय युवा इकाई अध्यक्ष डिंपल राणा ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन की जानकारी देते हुए कहा महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने पुंडुचेरी में क्षत्रिय समाज को दरपेश सम्सयाओ से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होने सभी सम्सयाओ के समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं केंद्र सरकार से संबधित सम्सयाओ का समाधान राष्ट्रपति के माध्यम से करवाने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर पुडुचेरी के महासभा अध्यक्ष रामाजयम, तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष राम लिंगम, एम सी नटराजन , डी.पी सिंह व शगन सिंह शामिल थे ।
